Share

रुड़की। नगर निगम की बोर्ड बैठक एक बार फिर से स्थगित हो गई है। हालांकि बोर्ड बैठक के स्थगित होने के लेकर तमाम चर्चाएं हैं, लेकिन अधिकारिक तौर पर बैठक को स्थगित करने के पीछे लेखाकार के अवकाश पर होना बताया जा रहा है। बैठक अब 20 फरवरी के बाद कराए जाने की बात कही जा रही है।
नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक दस फरवरी को प्रस्तावित थी। बैठक को लेकर निगम की ओर से तमाम तैयारियां चल रही थी, लेकिन बैठक के लिए निर्धारित तिथि से चार दिन पहले ही फिर से बैठक को स्थगित कर दिया गया है। बैठक के स्थगित होने से पार्षदों को फिर से झटका लगा है। पार्षदों को उम्मीद थी कि बोर्ड बैठक के होने के बाद उनकी ओर से प्रस्तावित विकास कार्यों को हरी झंडी मिल जाएगी, लेकिन बैठक के स्थगित होने से उनकी इन उम्मीदों पर पानी फिर गया है। बैठक के स्थगित होने के पीछे तमाम तरह की चर्चाएं हैं। बैठक के लिए दिए गए प्रस्तावों का एस्टीमेट भी तैयार नहीं हो पाए हैं। जिसके कारण बैठक का एजेंडा तक तैयार नहीं हो पाया है। नगर निगम के महापौर गौरव गोयल ने बताया कि बैठक को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के लेखाकार की पत्नी बीमार है। वह दिल्ली में भर्ती हैं। इसके कारण लेखाकार छुट्टी पर चल रहे हैं। उनके न होने के कारण बजट के बारे में जानकारी नहीं हो पाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *