Share

गोपेश्वर। जनता हाईस्कूल स्यूंण बेमरू के वाद्दषकोत्सव में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां
बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान से किया गया। करिश्मा शाह के गीतों, कवि सम्मेलन के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा। इसके अलावा लोक संस्कृति पर आधारित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को कार्यक्रम समापन तक बैठने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दशोली विनीता देवी व राजेश बनवाल ने दीप प्रच्वलन के साथ किया। मुख्य अतिथि विनीता देवी ने कहा कि अपने पठन-पाठन के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के लिए इन बच्चों का प्रयास सराहनीय है। ग्राम प्रधान मठ झडेता संजय ने कहा कि बच्चों के सर्वागींण विकास के लिए पठन पाठन के साथ-साथ इस तरह के सास्कृतिक कार्यक्रमों का होना अति आवश्यक है। छात्र छात्राओं ने अब लगलु मंडाण, तेरी माया की चिफली डुग्यूं मां खुट्टी रोडी गे. स्वदेश की कसम विकास लाएंगे हम. तेरू लहंगा क्या भलो छाजीरो आदि गीतों की प्रस्तुति दी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *