Share

देहरादून। आम बजट में जीवन बीमा निगम (एलआइसी) में हिस्सेदारी बेचने के निर्णय से खफा अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि एलआइसी लाभ देने वाला उपक्रम है, ऐसे में सरकार को अपने फैसले पर विचार करना चाहिए। कहा, कि आज वे एक घंटे की वॉक आउट स्ट्राइक कर अपना विरोध जताएंगे।
विकासनगर के स्थानीय एलआइसी कार्यालय के बाहर एलआइसी फेडरेशन ऑफ क्लास वन ऑफिसर्स एसोसिएशन, आल इंडिया इन्श्योरेंस एम्प्लाई एसोसिएशन व नेशनल फेडरेशन ऑफ इंसोरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी एकत्र हुए।
इस दौरान उन्होंने एलआईसी को शेयर बाजार में लिस्टिंग करने पर भी आक्रोश जताया। कहा कि एलआइसी ने 2019-20 के दौरान लाभांश के रूप में 2600 करोड़ रुपये सरकार को दिए हैं। वर्तमान में एलआइसी के प्रति 29 करोड़ बीमाधारकों का अटूट विश्वास है। 12 लाख अभिकर्ताओं की रोजी रोटी इससे चल रही है। वर्तमान सरकार की जन विरोधी इस प्रकार की नीतियों से सभी में आक्रोश है।
उन्होंने सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की। लंच टाइम में नारेबाजी कर आक्रोश जताने वालों में मोहन सिंह चैहान, संदीप नैथानी, गोपाल रावत, जगत राम नेगी, दिनेश चैहान, सतेंदर सिंह चैहान, स्वेता राणा, अंकित शर्मा, रेनू, अजय, सुरेश, अरुण थापा, परवीन नेगी, राम किशन, विपिन कुमार, राजीव, उमेश भट्ट, जगत, कलम कखाड़ी, नरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *