स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, छात्रों को करते थे सप्लाई

573
Share

देहरादून। पछवादून में नशे का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है। शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता है जब पुलिस नशे की खेप के साथ आरोपितों को न पकड़ती हो। थाना सहसपुर पुलिस ने धर्मावाला क्षेत्र में मैगी प्वाइंट के पास से बाइक सवार दो युवकों को 9.70 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
कोतवाल सहसपुर राजीव रौथाण ने बताया कि धर्मावाला चैकी पुलिस मैगी प्वाइंट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चैकी इंचार्ज अर्जुन गुसाईं ने शक के आधार पर बाइक सवारों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने अपनी पहचान अशजद व शाहबाज निवासीगण ढालीपुर के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपित अशजद के पास से 4.90 ग्राम व शाहबाज के पास से 4.80 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
आरोपितों की बाइक को सीज कर दिया गया है। कोतवाल रौथाण के अनुसार आरोपितों का विकासनगर कोतवाली से आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। दोनों आरोपितों को सोमवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपित छात्रों, श्रमिक आदि को नशे का सामान बेचते थे।
ऋषिकेश के श्यामपुर के गुमानीवाला क्षेत्र में फास्ट फूड सेंटर, रेस्टोरेंट आदि में खुलेआम शराब परोसी जा रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने देर रात यहां के 17 रेस्टोरेंट और ढाबों में दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से शराब परोसने वाले दो रेस्टोरेंट संचालकों को गिरफ्तार किया गया।
गुमानीवाला ग्राम सभा शराब बिक्री और परोसने के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर चुकी है। स्थानीय ग्रामीण भी इस मामले में आवाज उठाते रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां के ढाबों और रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब परोसी जाती है। देर रात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने पुलिस टीम के साथ श्यामपुर गुमानीवाला बाईपास क्षेत्र में संचालित 17 फास्ट फूड सेंटर, ढाबों और रेस्टोरेंट में अचानक जांच अभियान शुरू किया।

LEAVE A REPLY