Share

देहरादून। नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि, कानून के मामले में विपक्षी दल भ्रम फैलाकर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। लोगों को उनके बहकावे में नहीं आना चाहिए। विधायक ने सुद्धोवाला बाजार में व्यापारियों व अन्य लोगों से मुलाकात करके उन्हें कानून के संबंध में जानकारी वाले पत्रक वितरित किए।
सुद्धोवाला बाजार में नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जन जागरण करने निकले सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने दुकानदारों व यहां मौजूद क्षेत्र के अन्य लोगों से मुलाकात की। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को देश की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि सीएए में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिससे किसी भी नागरिक की नागरिकता को समाप्त किया जा सके। देशभर में विपक्षी दल व कुछ कानून को न समझ पाने वाले लोग इसके विरुद्ध धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कानून को लेकर विपक्षी दलों ने जनता को गुमराह करके उन्हें आंदोलन पर बैठा दिया है।
लोगों को चाहिए कि वे किसी भी राजनीतिक दल के बहकावे में न आकर कानून के बारे में खुद सही जानकारी करें। जन जागरण अभियान में शामिल विधायक व उनके साथ आए भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने व्यापारियों व क्षेत्र के लोगों को कानून की जानकारी से संबंधित पत्रक भी वितरित किए।
इस दौरान सुद्धोवाला मंडल के भाजपा अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वाण, राहुल पुंडीर, मंजू नेगी, मीता सिंह, अनूप सेमवाल, नंदन सिंह कंडारी, संदीप धनाई, सावन पुंडीर, मेहरबान सिंह रावत, दिकेंद्र बिष्ट, वीके शर्मा, जानकी बल्लभ नैथानी, वीरेंद्र फरस्वाण, नरेंद्र कुठाल, मनीष डंगवाल, बल बहादुर थापा मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *