हुकूमत एक्सप्रेस
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। उच्चतम न्यायालय/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद/उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरादाबाद के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश शशिकान्त शुक्ल के दिशा निर्देशन में तहसील ठाकुरद्वारा परिसर में डा0 राजेन्द्र प्रसाद जयंती के अवसर पर संविधान की प्रस्ताव का पाठन तथा भारतीय संविधान में उल्लिखित मूल कर्तव्यों के सम्बन्ध में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया एवं बिकलाॅग दिव्यांग पीडितों एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता, कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान किये जाने हेतु तथा अशक्तजनों के अधिकारों को जानकारी प्रदान किये जाने हेतु एवं संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों/कर्तव्यों के प्रति जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से एवं उ0प्र0 क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी उपलव्ध कराने हेतु एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरादाबाद के तत्वाधान में किया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरादाबाद द्वारा विकलांग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, विभांशु सुधीर द्वारा डा0 राजेन्द्र प्रसाद के बारे में बताया एवं भारतीय संविधान में उल्लिखित मूल कर्तव्यों के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों/वादकारियों/आमजन को शपथ दिलाई गई। साथ ही विभांशु सुधीर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरादाबाद द्वारा विकलाॅग दिवस के अवसर पर विकलाॅग दिव्यागों के अधिकारों के वारे में भी बताया और उनके मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के बारे में भी बताया।
इस अवसर विभांशु सुधीर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरादाबाद, तहसीलदार ठाकुरद्वारा जमन सिंह, खंड विकास अधिकारी ठाकुरद्वारा आर0पी0सिंह, विधुत विभाग के एस0डी0ओ0 गौरव प्रकाश जिला विधालय निरीक्षक, मुरादाबाद के प्रतिनिधि के रूप में डा0 रिचा शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालिज, रामपुर धोधर, श्रीर्धदत्त शर्मा एडवोकेट के अतिरिक्त शिवकुमार सक्सेना, डी0सी0पी0एल0वी0 चैधरी सतेन्द्र सिंह, एवं पी0एल0वी0 अक्षाॅश, अभिषेक, अजय राघव, संजीव कुमार आदि सम्मिलित हुये।
Home उत्तरप्रदेश दिव्यांगों को निशुल्क विधिक सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी...











