सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

234
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
कांठ (मुरादाबाद)। पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुरुप जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील कांठ मंे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्धता से निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में गन्ना, राशन, एवं समाज कल्याण विभाग से संबंधित शिकायतंे अधिक संख्या में आयीं जिनका जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्परता व समयबद्धता से निस्तारण हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों का निस्तारण स्पष्ट तरीके से करें। राजस्व संबंधी कार्य में लेखपालों द्वारा लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लापरवाह लेखपालांे के विरुद्ध उपजिलाधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली जनशिकायते राजस्व, विकास, पुलिस, पूर्ति, चकबंदी, विद्युत, जल निगम, पेंशन एवं छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा से संबंधित हर शिकायत /समस्यां को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से वार्ता कर तत्परता से निस्तारण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य है कि जनसमस्याओं/शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही हो इसी सोच के साथ शासन ने हर तहसील में समाधान दिवस आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। सभी विभाग शासन की प्राथमिकताओं को देखते हुए समयबद्ध जनशिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बल पूर्वक कहा कि किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी जनशिकायत /जनसमस्या को हल्के से न लें बल्कि संवेदनशील होकर त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें, ताकि जनता को बदलाव का एहसास हो कि उसकी शिकायत/समस्या को संबंधित अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुना जा रहा है। शासन की अवधारणा है कि यदि जनसामान्य की बात स्थानीय स्तर पर ही सुनकर उसका गुणवत्ता पूर्ण और सही निस्तारण वास्तविकता से होगा तो लोगों को अनावश्यक भागदौड़ करने से निजात मिलेगी। हम सब को संवेदनशील होकर शासन की सोच को मूर्तरुप देना ही लक्ष्य है।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्टेªट संजय कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उदयशंकर सिंह, उपजिलाधिकारी कांठ, पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ, तहसीलदार कांठ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी के साथ ही पूर्ति, शिक्षा, विद्युत, वन, जल निगम, समाज कल्याण, विकास, चकबंदी, राजस्व, पुलिस के साथ ही अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY