Share

परवेज जैदी गांधी
मुरादाबाद। महानगर के नवीन नगर में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग(उ0प्र0) द्वारा लगाये गये स्टाल पर बेची जा रही है प्याज 90 रूपये किलो। जबकि प्राइवेट दुकानों पर बाजार में खुलेआम 100 रूपये किलो प्याज बिक रही है। बुधवार को यह नजारा कांठ रोड के नवीन नगर में देखने को मिला जिस दिन शहर में फुटकर की दुकानों पर प्याज 100 रूपये किलो बिक रही थी।
महानगर के लोगों का कहना है कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग (उ0प्र0) द्वारा स्टाल लगाकर बेची जा रही प्याज गरीबों के साथ एक मजाक सा लग रहा है। क्योंकि जब प्राइवेट दुकानों पर खुलेआम 100 रूपये किलो प्याज मिल रही है लोगों का कहना है कि 10 रूपये कम प्याज बिकवाकर सरकारी विभाग क्या साबित करना चाहते है। आखिर 10 रूपये कम से गरीब आदमी को क्या राहत मिलेगी। लोगों का कहना है कि सरकारी रेट पर प्याज का मूल्य बाजार भाव से आधा होना चाहिये था तो गरीब आदमी को राहत मिलती।
इस सम्बन्ध में जिला उद्यान अधिकारी से बात की गयी तो उन्होनें बताया कि यह प्याज मण्डी से 87 रूपये किलो के भाव में खरीदी गई है। इसलिए 90 रूपये प्रति किलो की दर पर बेची जा रही है। उनके पास प्याज का कोई स्टाॅक नहीं है। मण्डी से खरीदकर ही बाजार भाव से 10 रूपये कम मूल्य पर बेची जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *