Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। प्याज ने कटने से पहले ही अपनी बढ़ी कीमतों से लोगों के आंसू निकाले हुए है। बुधवार को फुटकर में गली मुहल्लों की दुकानों में प्याज 80 रूपये किलो बिकती देखी गयी। हालांकि थोक में इसका भाव 60 रूपये है जो कि फड़ बाजारों में देखने को मिला। साप्ताहिक फड़ बाजारों मंे लोगों ने थोक के भाव में 60 रूपये में प्याज खरीदी। हालांकि फुटकर में बुधवार को इसकी कीमतें 80 रूपये किलो पर रहीं। लोगों की भोजन की थाली से प्याज धीरे धीरे गायब होती जा रही है। होटलों व ढाबों पर भी सलाद की प्लेट से प्याज नदारद हो गयी है। लोगों का कहना है कि मुनाफाखोरों ने प्याज का स्टाॅक कर रखा है इस कारण ही प्याज के दाम दिन ब दिन बढ़ते जा रहे है। इसलिए सरकार को प्याज के दामों पर नियंत्रण करना चाहिये।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *