Share

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2019 में रामपुर से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रहीं फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा लगातार आजम खां पर हमलावर हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान में लगीं जया प्रदा ने कहा कि रामपुर के सांसद आजम खां को महिलाओं के आंसुओं का श्राप (शाप) लगा है।
रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां इन दिनों अपनी पत्नी राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा के पक्ष में लगातार चुनावी सभा करने में व्यस्त हैं। इस दौरान कई जगह पर वह भावुक होकर रोने भी लगे। इस पर जया प्रदा ने तंज कसा है। जया प्रदा ने कहा कि आजम खां यह न समझें कि रोने से जनता गुनाह माफ कर देगी। जया प्रदा ने तंज कसते हुए कहा कि वो मुझे अच्छी अभिनेत्री कहा करते थे लेकिन वो खुद अब क्या कर रहे हैं। जया प्रदा ने कहा कि रामपुर में जमीन कब्जा करने के मामले में आजम खां पर 86 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उनके खिलाफ एसआईटी की जांच भी चल रही है। जया प्रदा न ेकहा कि यह सब तो उन महिलाओं का श्राप है, जिन्होंने उनकी (आजम खां) के कारण आंसू बहाए. वो अब हर जनसभा में रो रहे हैं। वो मुझे अच्छी अभिनेत्री कहा करते थे लेकिन वो अब खुद क्या कर रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *