Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रामपुर में हो रहे उपचुनाव के दौरान शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे। कुशीनगर के विधायक अजय कुमार का अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा है। पहली बार आगमन को लेकर पार्टी में हलचल है। मुरादाबाद में सर्किट हाउस में वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। हाल ही में जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा हुई है। इनमें संभल जिले व शहर को छोड़कर बाकी जिले में अध्यक्ष के नाम पर फैसला होना है। लिहाजा अध्यक्ष के दावेदार अपनी ओर से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसके लिए दावेदार तैयारियों में जुटे रहे। जानकारों की माने तो अध्यक्ष बनने को बेताब दावेदारों ने अपने समर्थन के लिए कांग्रेसियों से अपने लिए सिफारिश कराने से भी नहीं हिचक रहे। इस दौरान पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *