Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। नेहरू युवा केंद्र और लाजपत नगर मैदान को दमकल और प्रशासनिक अफसरों ने सुरक्षा दृष्टि से फिट नहीं माना है। इन दोनों स्थानों के विकल्प पर भी चर्चा की जा रही है। इन दोनों स्थल पर बाजार नहीं लगा तो पटाखा खरीदने यहां के लोगों को दूर जाना पड़ेगा।
दिवाली पर पच्चीस से सत्ताइस को तीन दिन के लिए पटाखे की फुटकर दुकानें आवंटित होंगी। नौ स्थानों पर लगने वाली दुकानों के स्थान को चेक करने के लिए टीमें दो दिन से मुआयना कर रही है। प्रशासनिक अफसरों एडीएम सिटी राजेंद्र सिंह सेंगर ने इस पर रिपोर्ट तैयार करवाई है। एक टीम सीएफओ मुकेश कुमार और दूसरी टीम एफएसओ शत्रुघ्न के साथ सभी स्थानों का मुआयना किया । नेहरू युवा केंद्र और लाजपत नगर मैदान में हर साल पटाखा बाजार लगता है। इसके बाद टीम ने निरीक्षण के बाद मैदान को पटाखा बिक्री के लिए दुरूस्त नहीं माना। मैदान के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने भी बाजार लगने से घरों को खतरा रहने की बात करते हुए अन्य स्थान में बाजार को शिफ्ट करवाने को कहा । पाटाखा खरीदने वाले काफी लोग दुकान नहीं लगने से मायूस हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *