Month: October 2026

देहरादून: सीएम ने आयुष व ईएसआई के 332 नव नियुक्त कर्मियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा-समर्पण के साथ काम करें

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग के 271 तथा कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत…

रुड़की में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती: उत्साह के साथ दौड़े युवा, रोजाना एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

रुड़की. बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर, रुड़की में सोमवार से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। युवाओं के लिए आयोजित भर्ती में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे।…

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति आएंगे जेवर: एयरपोर्ट पर पहली बार लैंड होगा किसी देश का राजकीय विमान

यमुना सिटी. स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन कल भारत दौरे पर रहेंगे। वह सुबह करीब साढ़े 11 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दो बजे तक एयरपोर्ट पर ही कंपनी…

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज: अब पूर्व अफसरों ने जारी किया जनता का महाभियोग नोटिस; लगाए ये छह आरोप

नई दिल्ली. नेताओं और राजनीतिक दलों के बाद अब नौकरशाहों ने भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव जीके पिल्लई, दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल…

WCL में नहीं होगा भारत-पाक मुकाबला: पाकिस्तान चैंपियंस ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया, पीसीबी ने नहीं दी एनओसी

नई दिल्ली. पाकिस्तान चैंपियंस ने विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) के तीसरे सीजन से नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में…

एसआईआर विवाद: फॉर्म-6 पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, संबित पात्रा ने राहुल पर साधा निशाना; क्या आरोप लगाए?

नई दिल्ली. फॉर्म-6 और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी के…

राज्यसभा चुनाव: सपा यूपी में उतारेगी अपना तीसरा उम्मीदवार, मंगलवार को होगा नामांकन; रेस में ये नाम सबसे आगे

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में आगामी 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को यह एलान किया…

उत्तराखंड: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें अहम फैसले

राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार…

हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक का हुआ विस्तार, दो के संचालन काे मंजूरी

देहरादून. उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का…

‘इजरायली, भारतीय और अमीराती गठजोड़ क्षेत्र और दुनिया का भविष्य’, फ्लाईदुबई कांड पर इजरायल का बड़ा बयान

हिंदुस्तान के हीरो कैप्टन स्मित की बहादुरी के किस्से पूरी दुनिया में सुनाए जा रहे हैं। फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित ने जिस जांबाजी से 174 यात्रियों की जान बचाई,…

You missed

सपा के बाद अब आ गई राजा भइया की पार्टी की पहली लिस्ट, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने घोषित किए 3 प्रत्याशी Reported By: Vishal Singh, Written By: Dhyanendra Chauhan Published : Nov 26, 2026 03:55 pm IST, Updated : Nov 26, 2026 04:26 pm IST राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कुंडा से राजा भइया एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। पहली लिस्ट में राजा भइया का नाम सामने आया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक- India TV Hindi जनसत्ता दल लोकतांत्रिक Image Source : FB/JANSATTA DAL उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने लगी है। सपा के बाद अब राजा भइया की पार्टी “जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक” ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक ने तीन प्रत्याशी घोषित किए हैं। Advertisement: 0:35 Close PlayerUnibots.com कुंडा से फिर चुनाव लड़ेंगे राजा भइया इसमें कुंडा विधानसभा सीट से कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, बाबागंज सीट से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” और विनोद सरोज अभी मौजूदा विधायक हैं। ये दो लोग फिर से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार बनाए हैं। विधानसभा प्रत्याशी नाम 246 – कुंडा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया”, विधायक – कुंडा 245 – बाबागंज विनोद सरोज, विधायक – बाबागंज 247 – विश्वनाथगंज कुलदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – प्रतापगढ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं राजा भइया जनसत्ता दल की ओर से जारी यह प्रत्याशियों की पहली सूची है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए फिलहाल तीन विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। राजा भइया खुद अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक हैं। इस बार भी वह कुंडा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2018 में हुआ जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन बता दें कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने 30 नवंबर 2018 को अपनी राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था। निर्दलीय विधायक के रूप में राजनीति में 25 साल पूरे होने के अवसर पर उन्होंने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित कर पार्टी की शुरुआत की थी। राजा भइया ने समर्थकों की मांग और एक ऑनलाइन सर्वे के बाद अलग राजनीतिक दल बनाने का फैसला किया था। इससे पहले वह करीब 25 साल तक निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे थे। 7 बार के विधायक हैं राजा भइया कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अब तक 7 बार लगातार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1993 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में भी निर्दलीय विधायक बने। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर जीत दर्ज की। इस तरह वह 1993 से लगातार कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं और जीतते भी आ रहे हैं।