Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। आज फिर एक गाय सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसकी सूचना श्री गौमाता सेवा ट्रस्ट भारत के सचिव सचिन सक्सेना को प्राप्त हुई है मौके पर पहुंचे क्षेत्रवासियों से पता चला कि यह गाय किसी की फालतू थी जिसको कुछ लोग सुबह यहां लेकर जा रहे थे पर वह इस को यही छोड़ गए तभी उस समय बाद एक तेज रफ्तार कार ने इस गाय को टक्कर मारी जिससे इसका अगला पैर टूट गया जिसमें तत्काल पशुपालन विभाग के डिप्टी सी बी ओ डॉ पीडी जैन से संपर्क कर तत्काल उसका उपचार करवाया व टूटे हुए पैर में प्लास्टर कराया गया वह रखने की व्यवस्था के लिए तत्काल नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह जी से संपर्क किया जिस पर तत्काल उन्होंने नगर निगम का वाहन उपलब्ध कराया जिससे उस घायल गाय को संरक्षण प्राप्त हो सके साथ ही सिविल लाइन पुलिस में श्री गौमाता सेवा ट्रस्ट भारत के द्वारा काफी खोजबीन की गई कि उसके मालिक का कुछ पता चल सके जिसमें कई क्षेत्रवासियों से भी इसकी जानकारी लेने की कोशिश की पर इसके मालिक का कोई भी पता ना चल पाया तब इसको शाहपुर तिगरी स्थित गौशाला में भिजवाया गया इसमें ट्रस्ट के सचिव सचिन सक्सेना के सासद विशाल शर्मा ज्योति शर्मा राहुल विश्नोई किशोर आदि कई गौ सेवकों का सहयोग प्राप्त हुआ जिसमें कुछ गौ सेवक होने गाय के खाने पीने की व्यवस्था भी की
इस पर ट्रस्ट के सचिव सचिन सक्सेना ने कहा कि गायों को संरक्षण देने से पहले नगर निगम को जरूरी हो गया है कि सड़क पर रहने वाली व पालतू गायों को चिन्हित कर लिया जाए जिससे असहाय गायों को ही संरक्षण दिया जाए व असहाय गायों की आड़ में जो पालतू गायों को गोपाल व डेरी वाले खुला छोड़ रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा सके यदि सरकार ऐसा कर लेती है यदि नगर निगम मुरादाबाद की ऐसा कर लेती है तो वह दिन दूर नहीं कि जब हम बेसहाराअसहाय गायों को चिन्हित कर उनको संरक्षण देने के लिए बेहतर योजनाएं तैयार की जा सकते हैं

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *