Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। आईजी रेंज रमित शर्मा के कार्यालय पर पहुंचे एडीजी यूपी 100 डीके ठाकुर (ध्रुव कुमार ठाकुर) ने रेंज के पांचों जिलों के कप्तान, एसपी और यूपी 100 प्रभारियों की बैठक ली। करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में एडीजी ने सभी जिलों के रेस्पांस टाइम की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने के कहा कि यूपी 100 के वाहन पीड़ित तक इमरजेकंसी में जल्द से जल्द पहुंच सके इसके लिए प्रणाली को और अधिक सक्रिय करें। साथ ही कहा कि यूपी 100 के वाहनों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खड़ा करें। साथ ही अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों को चिंहित करके यूपी 100 के वाहन का पॉइंट बनाने को कहा। उन्होंने सभी कप्तानों से फीड बैक भी लिया। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की गई। एडीजी के दौरे को हाल में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ली गई बैठक से जोड़ कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में जो निर्देश मिला था उसे जिलों में प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए यह बैठक हुई है। बैठक आईजी रमित शर्मा, मुरादाबाद एसएसपी अमित पाठक, रामपुर एसएसपी अजय पाल शर्मा, अमरोहा एसपी विपिन ताडा, संभल एसपी यमुना प्रसाद, एसपी सिटी मुरादाबाद अंकित मित्तल समेत बिजनौर एसपी व जनपदों के यूपी 100 प्रभारी मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *