Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सिंडिकेट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे मौन पालन प्रशिक्षण में पर्यावरण सचेतक समिति के मण्डल महासचिव पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल ने प्रशिक्षुको से जल संरक्षण व जैविक खेती पर बात की।
पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल ने कहा कि जल का अत्यधिक दोहन ध्दुरुपयोग होने के कारण भूजल स्तर दिनोंदिन गिरता जा रहा है अतः जल संरक्षण हेतु हम सभी को जल बचाने हेतु सद्प्रयास करने होंगे।
नही तो आने वाले समय मे जल की भयावहता के प्रभाव देखने को मिलेंगे और आने वाली पीढ़ी हमे कभी माफ नही करेगी। अतः हमें सभी को मिलजुलकर कर जल संरक्षण के साझा प्रयास करने होंगे। तालाबो, पोखरों, झीलों, नदियों व सभी जलाशयों को बचाने के लिये सतत प्रयास करना होगा ’’क्योंकि हमारे तालाब हमारी धरोहर हैं।’’
रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करके जैविक खाद को बढ़ावा देना होगा। रासायनिक पेस्टिसाइड्स की जगह जैविक कीटनाशकों का प्रयोग करना भविष्य के लिये उचित होगा। अतः वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देना होगा।
संचालन सुमित कुमार ने किया ।इस अवसर पर सिंडिकेट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सरिता भटनागर , कमल सिंह , सुमित पाण्डेय , पर्यावरण सचेतक समिति की मीडिया प्रभारी रविता पाल , प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो में रियाज हुसैन , वीरेंद्र सिंह ,कृपाल सिंह , नवी अहमद , खेमपाल सिंह , पीताम्बर सिंह , चन्द्रवीर सिंह , वीरेंद्र गिरी , चरनसिंह , उदयवीर सिंह , नीरज कुमार , चन्द्रपाल सिंह , करमसिंह , सत्यपाल सिंह उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *