Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। ‘‘एप्रिल फूल बनाया तो उनको गुस्सा आया, मेरा क्या कसूर जमाने का कसूर जिसने दस्तूर बनाया’’। हर साल एप्रिल फूल पर लोग एक दूसरे को नये-नये तरीकों से बेवकूफ बनाते है। युवा पीढ़ी पूरे साल इस दिन का इन्तजार करती है कि कैसे एक दूसरे को मूर्ख बनाया जाये। सोमवार को फस्र्ट एप्रिल की सुबह भी महानगर में शैतानी भरे अंदाज के साथ युवाओं ने शुरू की। दोस्तों के मोबाइल पर मैसेज किया कि फिल्म अभिनेता खाहरूख खान और सलमान खान मुरादाबाद में चुनाव प्रचार के लिए आयेंगे। किसी ने मैसेज किया कि फला जगह हादसा हो गया है। किसी ने झूठी बीमारी का बहाना बनाकर रिश्तेदारों को एप्रिल फूल बनाया। इतना ही नहीं प्रेमी युगल ने भी इस दिन को खूब इंजाॅय किया और एक दूसरे को सताने के लिए मोबाइल के जरिये जमकर शरारत की। फस्र्ट एप्रिल का दिन एक दूसरे को एप्रिल फूल बनाने में यूं ही गुजर गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *