Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। गुरूवार को लोकसभा चुनाव के सांसद पद के प्रत्याशी के लिए नामांकन की प्रक्रिया का अन्तिम दिन था। सुबह से ही प्रत्याशियों का जमावड़ा लगा रहा। दोपहर 3 बजे तक काफी संख्या में प्रत्याशी जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पेश हुए और अपने नामांकन कराये। गुरूवार को 6-मुरादाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 हेतु भीष्मजीत सिंह पुत्र ओमपाल सिंह निवासी ताजपुर मजरा लहदवर पोस्ट कमेलपुर जनपद अमरोहा ने फौजी जनता पार्टी, नीलम सिंह पति रामपाल सिंह निवासी ग्राम खाता पोस्ट पपसरा थाना रजबपुर जनपद अमरोहा ने पीपुल्स पार्टी आॅफ इण्डिया, अकील पुत्र अब्दुल कदीर निवासी षक्तिनगर कालौनी रामनगर रेंज जिला नैनीताल उत्तराखण्ड ने निर्दलीय, नर्सिंग पुत्र स्व0 फतेह सिंह सैनी ब्रह्म्पुरी कालौनी जयन्तीपुर दुर्गा मन्दिर के सामने मुरादाबाद ने निर्दलीय, मौ0 इसरार पुत्र अब्दुल सलाम निवासी सैफियान अगवानपुर पोस्ट अगवानपुर जिला मुरादाबाद ने प्रगतिषील समाजवादी पार्टी (लोहिया), मुसर्रत हुसैन पुत्र मुर्षरफ हुसैन निवासी ग्राम हाथीपुर चित्तु तहसील बिलारी जनपद मुरादाबाद ने निर्दलीय, राजकुमार पुत्र स्व0 रामकुमार निवासी सराय खालसा कोर्ट रोड मुरादाबाद ने निर्दलीय, यषपाल सिंह पुत्र नैपाल सिंह निवासी 99 वी0 पाॅकेट ई एम0आईजी0 फ्लैक्स जी0टी0वी0 इंकलेव दिल्ली ने भारतीय किसान पार्टी, जूही षबनम पत्नी सैय्यद अनवर अली नि0 जामा मजिस्द उत्तरी मुरादाबाद ने राष्ट्रीय कांग्रेस जे0, नादिर पुत्र मुस्ताक ग्राम कूडा मीरपुर पोस्ट व थाना छजलैट तहसील कांठ मुरादाबाद ने पीस पार्टी से तथा साधना सिंह पत्नी कुंवर सर्वेष कुमार ग्राम व पोस्ट रतूपुरा तहसील ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ने निर्दलीय से नाम निर्देषन पत्र रिटर्निंग आफिसर 6-मुरादाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी राकेष कुमार सिंह को उनके न्यायालय कक्ष जिला मजिस्टेªट कलेक्टेªट मुरादाबाद में दाखिल किया गया है।
इस प्रकार नामाकंन के गुरूवार को अन्तिम दिन तक 6-मुरादाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु कुल 28 नाामाकंन पत्र दाखिल हुए हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *