एक हिन्दू परिवार पर मुस्लिम युवकों ने अचानक हमला किया, इस हमले में नौ लोग घायल

9
Share

गाजियाबाद में देवी मंदिर से पूजा कर लौट रहे लोगों पर विशेष समुदाय के युवकों ने ताबड़तोड़ ईंट पत्थर फेंके। इस हमले में एक गर्भवती महिला सहित नौ लोग घायल हैं। युवकों ने महिलाओं के कपड़े भी फाड़ डाले। इलाके में तनाव व्याप्त है।
गाज़ियाबाद में देवी मंदिर से घर लौट रहे एक हिन्दू परिवार पर मुस्लिम युवकों ने अचानक हमला किया, इस हमले में नौ लोग घायल हैं, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल हैकोतवाली थाना में टिंकू सिंह अपने परिवार के साथ देवी मंदिर से लौट रहे थे, तभी उमर राशन दुकान के पास फारुख सलाउद्दीन ने अपने 15 से 20 साथियों के साथ धारदार हथियार और ईंट पत्थर से हमला कर दिया। महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई और उनके कपड़े भी फाडे गए। इस अचानक हमले में एक गर्भवती महिला समेत नौ लोग घायल हुए हैं।पुलिस ने बताया, कैला भट्टा का रहने वाला परिवार देवी मंदिर में जात लगाकर माता रानी का जयकारा लगाते हुए घर लौट रहा था। जात लगाना (पारंपरिक अनुष्ठान, जिसमें माता रानी के मंदिर में मन्नत पूरी होने के बाद बच्चों के बाल कटवाने या फिर विशेष भोग लगाकर देवी का धन्यवाद किया जाता है।) घटना शुक्रवार की शाम 6 बजे की है। पुलिस उपायुक्त नगर, धवल जायसवाल ने बताया, थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत केला भट्टा नामक स्थान पर समय करीब 19.30 बजे दो पक्षों में रोड पर चलने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। पुलिस ने कोतवाली सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है।पुलिस उपायुक्त ने कहा, दोनों पक्षो से आपस में मारपीट हुई और कुछ युवकों द्वारा पथराव किया गया। पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया तथा घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी तक इस प्रकरण में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया । मौके पर सामान्य रुप से शान्ति बनी हुई है। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।