Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश के नामांकन के मद्देनजर उनके साथ उमड़ने वाली विशाल भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील नजर आया। चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी और अतिरिक्त पुलिस बल भीड़ को देखते हुए तैनात किया गया था। सर्वेश के साथ हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ को यूं तो मंडलायुक्त आवास के निकट बैरिकेटिंग पर ही रोक दिया गया था। केवल प्रस्तावक ही साथ गये थे। इसके अलावा भी विभिन्न मार्गों पर बैरिकेटिंग की गयी थी ताकि कोई और अंदर न आ सके। नामांकन कक्ष तक केवल मीडियाकर्मियों को ही आईकार्ड दिखाने के बाद प्रवेश दिया गया। इस बार के लोकसभा चुनावों के नामांकन को लेकर पुलिस प्रशासन कुछ ज्यादा ही सख्त है। यही वजह है कि फालतू के लोग नामांकन कक्ष के आसपास तक भटक नहीं पा रहे है। सर्वेश के बाद सपा प्रत्याशी हाजी नासिर कुरैशी व कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी मुख्य उम्मीदवारों में शामिल हैं जिनके नामांकन होने हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा इमरान प्रतापगढ़ी के नामांकन की है जो कि सम्भवतः मंगलवार या बुधवार को नामांकन करा सकते है। चर्चा है कि इमरान के नामांकन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शामिल हो सकती है। वहीं नासिर कुरैशी भी सम्भवतः शनिवार या सोमवार को नामांकन करा सकते है। इनके नामांकन जुलूस में भी सपा के कई दिग्गजों के शामिल होने की चर्चायें है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *