हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। प्यार के मौसम के बीच वैलेंटाइन वीक में 183 जोड़े मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दाम्पत्य सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्र्तगत शनिवार को हिन्दु-मुस्लिम एवं अन्य को मिलाकर कुल 183 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया यह कार्यक्रम नगर निगम मुरादाबाद में सम्पन्न हुआ जिसमें लाभार्थियों को 35 हजार रू0 का चैक एवं 10 हजार रू0 का घरेलू सामान व 6 हजार रू0 से भोजन आदि की व्यवस्था कुल मिलाकर 51 हजार रू0 का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सांसद कुंवर सर्वेष कुमार, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता द्वारा वैवाहिक जोड़ों को आर्षीवाद दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार, कार्यक्रम अधिकारी अनुपमा शाडेल्य, महापौर विनोद अग्रवाल सहायक आयुक्त गंभीर सिंह, अपर नगर आयुक्त अब्दुल बासित, प्रिया अग्रवाल, समीउल्ला खान एवं राजपाल सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।











