Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। उ0प्र0 भवन अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड वित्त पोषित व उद्यमिता विकास संस्थान उ0प्र0 द्वारा संचालित विहान बालक/बालिका आवासीय निर्माण श्रमिक विद्यालय आशियाना कांठ रोड पर बसंत पंचमी मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये। विज्ञान शिक्षिका बिनुराधा ने संस्कृत का श्लोक या कुन्देन्दु तुषार हार धवला गाकर बसंत पंचमी मनाई। अध्ययनरत छात्र व छात्राओं को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही मां शारदे से ज्ञान एवं बुद्धि के लिए प्रार्थना की गई।
इस मौके पर विद्यालय स्टाफ में बालिका वार्डन बीना देवी, अधीक्षक बालक सुशील कुमार, लेखाकार मोहसिन अहमद खान, मधु सिंह, अंकिता पांडे, वंदना वर्मा, शोभा तिवारी, पूनम रोहिला, दीपक खोसला, बलवीर सिंह, सतेन्द्र, पुष्पेन्द्र, सतीश, रोहित कुमार आदि ने भाग लिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *