हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शुक्रवार को एल०एन० एल० एस०एस वी एम इंटर कॉलेज किसरौल में उत्तरप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं पर्यावरण मित्र समिति की ओर से एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमे कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियो ने प्रतिभाग किया।निबंध का विषय इलेक्ट्रॉनिक कचरे से होने वाले दुष्प्रभावष्था। प्रथम स्थान कली सुमन द्वितीय स्थान आयुष कुमार पुष्पक तथा तृतीय स्थान दिव्या श्रीवास्तव का रहा जबकि हर्ष ,खुशी, कशिश ,आयुष, समीक्षा, मुस्कान, वर्षा, निघत और गौरी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर के०के० गुप्ता महामंत्री प०मि० समिति, डॉ अजय अनुपम वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी, सुशील कुमार शर्मा अध्यक्ष प०मि० समिति, अवधेश कुमार पाठक प्रधानाचार्य हर्षित रस्तौगी स० अध्यापक आदि उपस्थित रहे।











