हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शहर के भूड़ा चैराहे पर सोमवार को कांग्रेस नेता हाजी रिजवान कुरैशी, असलम खुर्शीद अफजल सबरी, मुमताज उल हक सनी प्रजापति, तरुण प्रजापति, मोनू बाल्मीकि, फहीम अंसारी, मुसव्विर उर्फ चच्चा, राशिद अंसारी, मंसूर अंसारी, नासिर उर्फ राजू, यूनुस अंसारी, असीम खान, फुरकान पहलवान, साजिद कुरैशी, अजीम अंसारी समेत कई नेताओं ने गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के खिलाफ आक्रोश जताया। कांग्रेस नेताओं ने गोडसे का पुतला तैयार किया। कांग्रेसियों ने पहले गोडसे के पुतले को फांसी पर लटकाया और बाद में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
कांग्रेसियों ने कहा कि अलीगढ़ में महात्मा गांधी के चित्र पर गोली चलाने वाली साध्वी का कृत्य बेहद निंदनीय है। उनका कहना था कि घटना उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाती है। प्रदर्शनकारियों ने अलीगढ़ घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की भी मांग की।
उधर कांग्रेस के लोग कंपनी बाग में जुटे। इसके बाद नाथूराम गोडसे के पुतले की शव यात्रा निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर गोलियां चलाने वालों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी भी की।











