हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। नेशनल एकेडमी आॅफ एक्टिंग थियेटर एण्ड आर्ट्स (नाता) द्वारा टाउनहाल पर एक नुक्कड़ नाटक ‘‘नासमझ’’ का प्रदर्शन किया गया। जिसमें दिखाया गया कि किस तरह लोग नासमझी में गलत कृत्यों को अंजाम देते है। जिस काम को हम घर में करने से डरते हैं वह शहर की सड़कों, दीवारों आदि पर बेझिझक करते है। पान व गुटखे की पीक यहां वहां थूककर गंदगी फैलाते है। इस नाटिका में बब्लू, विशाल राजमल्होत्रा, शुभम कश्यप ने दमदार भूमिका निभाई। नाटक का लेखन डा0 आर.एन. वाजपेयी ने एवं निर्देशन उदित भारद्वाज ने किया। नितिन यादव, ममता वाजपेयी, केके गुप्ता, मनोज शर्मा, राजदीप, कमलेश आदि मौजूद रहे।











