फेसबुक फ्रेंड द्वारा की गई लाखों की लूट का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

800
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में दो दिन पहले गुरूवार को एक बुजुर्ग द्वारा पुलिस से शिकायत की गयी कि उसके फेसबुक फ्रेंड ने उसके घर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद शनिवार को शाम पुलिस ने आरोपी फेसबुक फ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया उसके पास से लूटा गया माल भी बरामद हुआ है। वहीँ इस मामले में पुलिस ने चैंकाने वाला खुलासा भी किया है। जिसमें बुजुर्ग और आरोपी युवक के बीच बीते तीन साल से अप्राकृतिक सम्बन्ध थे। जब बुजुर्ग ने उसे रूपए नहीं दिए तो वो उसके साथ लूट कर बैठा।
नागफनी थाना क्षेत्र के डिप्टी गंज निवासी जाहिद हुसैन प्राइवेट कम्पनी से रिटायर्ड हैं और अकेले ही रहते हैं। उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। जबकि उनकी दोनों बेटियां विदेश में सेटल हैं। जाहिद हुसैन ने 31 दिसम्बर को पुलिस से शिकायत की थी कि उसके घर पर उसका फेसबुक फ्रेंड समीर आता था। उसने उनके साथ लूटपाट की है। बुजुर्ग से लूटपाट कली घटना से पुलिस महकमे में भी हडकंप मच गया था। जिस पर एसएसपी ने घटना के जल्द अनावरण के निर्देश दिए थे।
शनिवार को नागफनी थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ आरोपी मोहम्मद मसूद उर्फ समीर को दांग तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बुजुर्ग से लूटा गया सामान भी बरामद किया गया। बरामद माल में सोने की चार चूड़ियां, गले की एक चैन, एक जोड़ी टाॅप्स, एक ब्रेसलेट, एक लेडीज अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक लैपटाॅप, दो मोबाइल, दो एटीएम कार्ड व 24 हजार की नकदी बरामद हुई है।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि आरोपी युवक और बुजुर्ग के बीच बीते तीन साल से अप्राकृतिक सम्बन्ध थे। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिये हुई थी। पैसों के लेनदेन में ही दोनों के बीच विवाद हुआ।

LEAVE A REPLY