Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कांठ रोड की अवंतिका कालोनी वार्ड 7 में पिछले काफी समय से बदहाली फैली हुई है जिसका निस्तारण आज तक नहीं हो पाया है। क्षेत्रवासियों ने कई बार नगर निगम में गुहार लगाई मगर उनकी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। क्षेत्रवासी अर्चित गुप्ता ने बताया कि पिछले शासनकाल में यहां एक पाईप का नाला बना दिया गया था जो लाखों रूपये की लागत से बना था जबकि इससे कोई फायदा नहीं हुआ है। सोमवार की रात हुई बारिश से यह स्थिति बन गयी। पिछले चार दिन से पार्क व आसपास के रोड पर पानी भरा हुआ है और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को यह इलाका आईना दिखा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *