प्रेस क्लब आॅफ मुरादाबाद द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

1303
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। 70वां गणतंत्र दिवस प्रेस क्लब आॅफ मुरादाबाद मण्डल मुरादाबाद द्वारा कम्पनी बाग स्थित प्रेस क्लब भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व क्लब के संरक्षक अजीजुलहसन ने पत्रकारों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश की आजादी में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डाला एवं गणतंत्र की व्याख्या की। उन्होनें कहा कि प्रेस क्लब का हर सदस्य व पत्रकार कलम का सिपाही है। अपनी लेखनी से समाज में फैली बुराईयों व भ्रष्टाचार को मिटाने के प्रयासों मंे लगे रहें। उपाध्यक्ष शिशिर कुमार गुप्ता ने पत्रकारों व अतिथिगणों को गणतंत्र दिवस की बधाई देने के पश्चात गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा देश एक गौरवशाली देश है जिसे एक से बढ़कर एक वीर सपूत मिले। जिन्होनें देश की आजादी में अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ और भारत में एक मजबूत गणतंत्र की स्थापना हुई। हुकूमत एक्सप्रेस के सम्पादक शिशिर कुमार गुप्ता ने पत्रकारों से अपेक्षा करते हुए कहा कि वह अपनी लेखनी से पत्रकारिता को सत्य की राह पर लगातार चलने के प्रयास करते रहें ताकि पत्रकारिता जो कि लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ है इसी तरह मजबूत रहे। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों को वर्ष 2019 के परिचय पत्र वितरित किये गये।
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर शकील सरवर हाशमी, अश्वनी कुमार माथुर, अहसान अब्बासी, रईसुल कलाम, कासिम मुरादाबादी आदि ने देशभक्ति गीत व कवितायें प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन राजन सिंह राज ने किया। इस अवसर पर मु0 रिज़वान, परवेज जैदी गांधी, सजल जैन, सैय्यद जहांगीर आलम, मजहर मिर्जा, रोहित अग्रवाल, श्रीराम सक्सेना, नरेश अग्रवाल, बृजबिहारी सिंह, अनुज शर्मा गुजराती, जुल्फिकार अली, बिलाल मलिक, प्रकाश गुप्ता, मुकेशानंद आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY