सीवर लाईन खुदाई के चलते शहर भर में जाम का झाम

344
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सीवरेज लाईन की खुदाई कार्य के चलते शहर में इन दिनो यातायात की समस्या गहराई हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी नेशनल हाईवे पर हो रही है। स्टेशन रोड के सामने खुदाई कार्य के चलते सोमवार को सारा दिन लोग परेशान रहे। यहां के ट्रैफिक जाम का असर सारे शहर पर पड़ा। ईदगाह रोड, सम्भल चैराहा, सम्भल रोड पुल, फव्वारा आदि पर वाहनों की लम्बी कतारें लगी नजर आयीं।
रोड पर दुपहिया व चैपहिया वाहन रेंगते हुए नजर आये तो वहीं बिजनौर व हरिद्वार रूट की बसें बस अड्डे तक नहीं आ पाई। फव्वारा से ही यात्री उतारने के बाद यहां के यात्री लेकर गन्तव्यो को रवाना होती रहीं। सोमवार का सारा दिन शहरवासियों के लिए जबरदस्त परेशानी भरा रहा।

LEAVE A REPLY