Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। अकबर किले के सामने से सांई मंदिर मोड तक नाला सफाई का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। शिकायतकर्ता अशोक रिहानी ने इस सम्बन्ध में 4 दिसम्बर 2018 को नगर निगम से शिकायत की थी। शिकायत का निस्तारण 5 दिसम्बर को कर दिया गया मगर गलत तरीके से निस्तारण किया जाता रहा। नाला सफाई का कार्य अकबर के किले के सामने से सांई मंदिर मोड तक अभी भी अधूरा है। अशोक रेहानी ने बताया कि उन्होनें पुनः 12 दिसम्बर को व्हाट्सएप तथा मोबाइल पर शिकायत दर्ज कराई थी परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। जब शहर के मुख्य मार्ग की सफाई व्यवस्था ठप है तो बाकी शहर की सफाई का क्या हाल होगा इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होनें कहा कि यह तो भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान एवं स्मार्ट सिटी के अभियान के साथ धोखा है। साथ ही सिद्धार्थ लैब से मधुबनी मोड़ तक नालों के ऊपर बनी तीनों पुलियों को उठाकर ऊंचा किये जाने की मांग भी की ताकि बरसात में बारिश के पानी से नाला ओवरफ्लो होने से घरो में बरसात का पानी न जाये और रोड पर भी जलभराव न हो।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *