Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। कांठ रोड पर नेहरू युवा केन्द्र में श्री रामलीला समिति द्वारा रामलीला मंचन के अंतिम दिन शनिवार को भरत मिलाप देख दर्शकों की आंखे भर आईं। भरत ने श्रीराम को उनकी राजगद्दी लौटाई और गद्दी पर रखी खड़ाऊ हटाई। रावण का वध करने के बाद सीता व लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस आने पर श्रीराम का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद श्रीराम का राजतिलक हुआ और राजतिलक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न आर्कषक झांकियां लोगों के आर्कषण का केन्द्र बनी रही। हर किसी ने खुबसूरत झांकियों को निहारा। यह शोभायात्रा नेहरू युवा केन्द्र से प्रारम्भ होकर सांई मंदिर रोड, मधुबनी, कांठ रोड, अकबर का किला, स्टेडियम, सेल टैक्स कार्यालय होते हुए 24 मीटर रोड से पुनः सांई मंदिर होती हुई नेेहरू युवा केन्द्र पर आकर सम्पन्न हुई। इसके बाद मंचन स्थल पर विश्व विख्यात गिनीज बुक रिकार्ड विजेता जुगनू जादूगर के भव्य मैजिक शो का कार्यक्रम हुआ जिसे देखने के लिए दर्शक दीर्घा खचाखच भरी हुई नजर आयी। जुगनू जादूगर के हैरतअंगेज करतब देखकर सभी आश्चर्यचकित हो गये।
इस अवसर पर जे0के0 सक्सेना, डा0 अशोक रस्तोगी, के0एस0 गोयल, सुनीता गुप्ता, डा0 पूनम बंसल, अशोक शर्मा, नीतू गुप्ता, अनुभव गुप्ता, अक्षित रंजन, संजय धवन, दिनेश शर्मा, राजीव गुप्ता, डा0 विकास गुप्ता, सुधांशू कौशिक, प्रमोद रस्तोगी, निर्वेश भटनागर, हेमंत चैधरी, अजय कट्टा, राजेश भारती, उपदेश चन्द्र अग्रवाल, अशोक राही, सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता, पीयूष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *