Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। अल्पसंख्यक दलित एकता मोर्चा द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित करते हुए कहा गया कि बिजली विभाग ने चेकिंग के नाम पर आतंक मचा रखा है। आधी रात को बिजली विभाग की टीमें चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान कर रहीं है और घरों में घुस जाती है। मोर्चा का आरोप है कि रात के अंधेरे में कुछ भ्रष्ट बिजली कर्मचारी खुद लोगों के तारों में कट लगाते हैं और बिजली चोरी पकड़े जाने का नोटिस लगाकर उससे मोटी रकम वसूलते है। पैसे न देने पर उपभोक्ता पर बिजली चोरी की एफआईआर कराते है। बिजली विभाग के इस कृत्य से सदमे के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। विगत सप्ताह ही दीवान का बाजार में एक बुजुर्ग अपने दरवाजे पर बिजली चोरी का नोटिस देख हार्टअटैक से मर चुके है। मोर्चा ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग का यह घृणित कार्य निंदनीय है और इससे शासन और प्रशासन की छवि जनता में धूमिल हो रही है।
ज्ञापन के माध्यम से अल्पसंख्यक दलित एकता मोर्चा ने मांग की है कि रात में बिजली चेकिंग पर रोक लगाई जाये, ईमानदारी से बिल भरने वालो का उत्पीड़न बंद हो, बिजली विभाग ने पैसा वसूलने के लिए जिन लोगों के घरों में आधी रात को चोरों की तरह कट लगाकर मुकदमें लिखाये हैं वह वापस लिये जायें, जिन लोगों ने बिजली विभाग की अवैध वसूली का विरोध किया उन पर दर्ज मुकदमें भी वापस हो, नये कनेक्शन के लिए लोगों को आसानी हो और बिजली चेकिंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली व झूठे मुकदमों की जांच हो।
ज्ञापन पर महानगर अध्यक्ष सैय्यद मुजफ्फर रजा, नदीम हाशमी, हैदर अली, आसिफ चैधरी, मुजफ्फर रजा, उवैस अहमद, कब्दुल करीम, अखलाक भारती, शुएब, कमरूल आदि के हस्ताक्षर मौजूद है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *