Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को टीबी के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु स्वास्थ्य विभाग व सीबीसीआई कार्ड के संयुक्त तत्वाधान में पोलियो चैक जैन मंदिर पर लाईटिंग की गयी।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 दिनेश कुमार प्रेमी ने कहा कि सरकार 2025 तक देश व प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए वचनबद्ध है। इसके लिए टीबी उन्मूलन हेतु कई नये प्रयास किये जा रहे है। जनपद में तीन स्थानों पर सीबीनेट मशीनों से बलगम की जांच की जा रही है तथा अप्रैल 2018 से प्रत्येक टीबी रोगी के बैंक अकाउंट में प्रतिमाह 500 रूपये की राशि सरकार द्वारा दी जायेगी ताकि वह पौष्टिक आहार ग्रहण कर सके। सीबीसीआई कार्ड के जिला सम्यक विजय सिंह ने बताया कि उनकी संस्था घर-घर जाकर टीबी रोगी खोजेगी तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर उपचार में सहयोग प्रदान करेगी।
इस अवसर पर शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद, सैय्यद फहद अली, पोल सारस्वत, संत रामदास, सरदार गुरविन्दर सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डीपीसी डा0 मौ0 जावेद द्वारा किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *