रुद्रपुर के एसएसपी अजय गणपति भी अपनी एसओजी टीम के साथ पहुंचे

3
Share

नैनीताल हाईवे बार्डर स्थित रूद्र बिलास चौकी के पास सोमवार देर रात रोडवेज बस में सवार संदिग्ध नेपाली दंपती समेत तीन लोगों को चोरी के आभूषणों के साथ पकड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस के बीच कुछ देर के लिए सीमा क्षेत्र को लेकर चर्चा का माहौल बन गया। तीनों लोगों के कब्जे से करीब 12 करोड़ रुपये के जेवर बरामद हुए हैं।
मौके पर रुद्रपुर के एसएसपी अजय गणपति भी अपनी एसओजी टीम के साथ पहुंचे थे। हालांकि घटनास्थल बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में होने के कारण स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई अपने स्तर पर की। सूचना मिलने पर एसपी सोमेंद्र सिंह मीणा, सीओ हर्षिता सिंह और कोतवाली प्रभारी जीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे।घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र में होने के कारण बिलासपुर पुलिस तीनों लोगों को बरामद माल के साथ कोतवाली ले आई। इसके बाद रुद्रपुर पुलिस की टीम वापस लौट गई। रूद्र बिलास चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि आभूषणों की बरामदगी उनकी टीम ने की थी। रुद्रपुर एसएसपी मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थे और बाद में वापस चले गए।