Share
देहरादून 12 फरवरी, 2018(सू.ब्यूरो)-आगामी 27 फरवरी, 2018 को यूनाइटेड किंगडम (यूके) के लगभग 10 कम्पनियों के प्रतिनिधि उत्तराखण्ड आयेंगे। चिकित्सा, कौशल विकास, स्मार्ट सिटी आदि क्षेत्रों से जुड़ी हुई कम्पनियां उत्तराखण्ड में पूंजी निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की संभावना तलाश करेंगी। इस सिलसिले में यूके के डिप्टी हाई कमिशनर श्री एंड्रयू आयर ने सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह से मुलाकात की। संयुक्त गणराज्य के उच्चायुक्त ने मुख्य सचिव को बताया कि यूके उत्तराखण्ड का विभिन्न क्षेत्र में सहयोग करना चाहता है। इस बारे में उद्योगपतियों और विशेषज्ञों का एक प्रतिनिधिमण्डल उत्तराखण्ड के सम्बंधित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करना चाहता है। तय किया गया कि 27 फरवरी, 2018 को प्रतिनिधिमण्डल देहरादून में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेगा। मुलाकात के दौरान सचिव सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य श्री नीतेश झा, सचिव कौशल विकास डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय, ब्रिटिश हाई कमीशन के सीनीयर सेक्टर मैनेजर श्री दीपांकर चक्रवर्ती, श्री जावेद मल्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *