Share
देहरादून 14 फरवरी, 2018(सू.ब्यूरो)-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर का नामकरण कुमांऊ केसरी बद्रीदत्त पाण्डे के नाम पर किए जाने पर मीडिया सेन्टर में उनके नाम की पट्टिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि श्री बद्रीदत्त पाण्डे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी रहे। जब भारत अंग्रेजों की गुलामी की दास्ता से त्रस्त था, उस समय अल्मोड़ा अखबार निकाला और उसके पश्चात् शक्ति समाचार पत्र के माध्यम से आजादी के आन्दोलन की अलख जगाई। उन्होने अपने लेखन के माध्यम से क्रांतिकारियों एवं देश के युवाओं को भारत की स्वतंत्रता के लिए जन आन्दोलन के लिए प्रेरित किया। उत्तराखण्ड की पत्रकारिता के इतिहास में बद्रीदत्त पाण्डे का उल्लेखनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर सूचना सचिव श्री पकंज कुमार पाण्डेय, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री रमेश भट्ट, मीडिया समन्वयक श्री दर्शन सिंह रावत, अपर निदेशक सूचना डाॅ. अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक श्री राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *