Share

देहरादून, 12 फरवरी (वार्ता) उत्तराखण्ड के उत्तराकाशी जिले में बारात से वापस अपने घर जा रहे यात्रियों से भरा एक वाहन गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गये हैं।

आपातकालीन परिचालन केंद्र के प्रभारी डीएस पेटवाल ने यूनीवार्ता को बताया कि कल देर रात लम्बगांव मोटर मार्ग पर तहसील डुंडा के चुल्लु खेत के पास उत्तरकाशी से लंबगांव की तरफ जा रहा एक वाहन खाई में गिर गया।
वाहन में सवार 5 व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *