Share

इम्तियाज अली निर्देशित जब हैरी मेट सेजल 10वें स्थान पर है, जिसने ओपनिंग वीकेंड में 45.75 करोड़ जमा किये थे। फिल्म में शाह रुख खान और अनुष्का शर्मा ने लीड रोल निभाये।
नंबर 9 पर रही अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी2 ने ओपनिंग वीकेंड में 50.46 करोड़ का कारोबार किया। सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म में हुमा कुरैशी पहली बार अक्षय के साथ नजर आयीं।
अक्षय की दूसरी रिलीज टॉयलेट प्रेम कथा 51.45 करोड़ के कलेक्शन के साथ इस लिस्ट में 8वें स्थान पर है। इस फिल्म को श्रीनारायण सिंह ने डायरेक्ट किया और भूमि पेडनेकर ने फीमेल लीड रोल प्ले किया।
7वें स्थान पर आ गयी है कि वरुण धवन की फिल्म जुड़वा2, जिसने ओपनिंग वीकेंड में 59.25 करोड़ जमा किया है। डेविड धवन निर्देशित फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू ने फीमेल लीड रोल्स निभाये।
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन की लिस्ट में नंबर 6 पर है, जिसने 64.77 करोड़ जमा किये। कबीर खान डायरेक्टेड फिल्म में सोहेल खान सलमान के भाई के रोल में दिखायी दिये।
5वें स्थान पर रितिक रोशन की फिल्म काबिल आयी है, जिसने 67.46 करोड़ का बिजनेस ओपनिंग वीकेंड में किया। फिल्म को संजय गुप्ता ने डायरेक्ट किया और यामी गौतम पहली बार रितिक के साथ नजर आयीं।
4 नंबर पर आ गयी है अजय देवगन की गोलमाल अगेन। दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 87.60 करोड़ का कलेक्शन किया। रोहित शेट्टी डायरेक्टेड फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, परिणीति चोपड़ा और तब्बू ने लीड रोल्स निभाये।
शाह रुख खान की रईस 93.24 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में करके तीसरे स्थान पर रही है। राहुल ढोलकिया निर्देशित फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खघन ने फीमेल लीड रोल निभाया। हालांकि रईस 5 दिन का एक्सटेंडेड वीकेंड मिला था।
अली अब्बास जफर निर्देशित टाइगर जिंदा है दूसरे स्थान पर आ गयी है। 22 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने तीन में 114.93 करोड़ का कलेक्शन किया है। सलमान के साथ फिल्म में कटरीना कैफ फीमेल लीड रोल में हैं।
…और ओपनिंग वीकेंड की लिस्ट में अभी तक नंबर वन है बाहुबली2- द कंक्लूजन का हिंदी डब वर्जन, जिसने 128 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। गौर करने वाली बात ये है कि बाहुबली2 तेलुगु फिल्म है, जिसे हिंदी में डब करके रिलीज किया गया था। एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म में प्रभास, राणा दग्गूबटी और अनुष्का शेट्टी ने लीड रोल्स निभाये।
-मु0 रिज़वान

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *