Share

मुंबई  (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कपिल शर्मा हॉलीवुड फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।

कपिल शर्मा ने राजीव ढ़ीगरा निर्देशित फिल्म फिरंगी में काम किया है।
राजीव ढ़ीगरा ने बताया कि कपिल को हॉलीवुड से ऑफर मिला है और पेपर्स साइन को लेकर बात चल रही है।
यह अंदर की बात है, कपिल को हॉलीवुड से ऑफर है।
बैड ममाज़ नाम की कंपनी कपिल के साथ एक हॉलीवुड सीरीज़ बनाना चाह रही, जिसमें एक हॉलीवुड स्टार और एक इंडियन स्टार भी होंगे, जिसका नाम मेरे ख्याल से कॉमिडी करी होगा।

उन्होंने बताया कि हालांकि अभी तक कपिल ने प्रॉजेक्ट साइन नहीं किया है।
उन्होंने कहा, “हम वहां जाएंगे और यदि हमें सही लगा तो हम इसे जरूर करेंगे।
यह कपिल के लिए एक कदम और आगे है।
उनका कॉन्सेप्ट बेहतरीन है।
”
प्रेम आजाद
वार्ता

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *