Share

जयपुर, 30 नवंबर (वार्ता) विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया ने केन्द्र सरकार से संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर रोक लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि फिल्म का प्रदर्शन किया गया तो सिनेमा घरों में ऐसा दृश्य होगा जो इतिहास में कभी नहीं हुआ।

श्री तोगडिया ने आज यहां पद्मावती फिल्म के बारे में पूछे प्रश्न पर मीडिया को बताया कि आजादी के नाम पर किसी को भी इतिहास से छेड़छाड़ करने की इजाजत नहीं है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *