Share

अहमदाबाद, 25 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री तथा गुजरात चुनाव में भाजपा के प्रभारी अरूण जेटली ने कांग्रेस और इसके उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रचार के दौरान झूठे और काल्पनिक आंकड़े पेश करने, चुनावी रणनीति को लेकर बार-बार रंग बदलने और अराजकतावादी ताकतों का माेहताज हो जाने का आरोप लगाते हुए आज दावा किया कि यह चुनाव अंत में सुशासन के मुद्दे पर ही लड़ा जायेगा।

श्री जेटली ने श्री गांधी की ओर से गुजरात में प्रचार दौरान भाजपा और मोदी सरकार पर लगातार लगाये जा रहे आरोपों को तथ्य से परे बताया और कहा कि मोदी सरकार ने किसी भी उद्योगपति का कर्ज माफ नहीं किया है।
एक लाख 35 हजार करोड़ की कर्ज माफी की काल्पनिक बात करने वाले को (श्री गांधी को) ऐसा एक भी उदाहरण देना चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *