Share

मु0 रिज़वान/परवेज जैदी गांधी
मुरादाबाद। बुधवार को नगर निगम व पार्षद पदो ंके लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। प्रातः 7.30 बजे से शुरू हुआ मतदान सायं 5.30 बजे तक चला। मौसम में ठंडक होने के कारण सुबह 9 बजे तक बूथों पर जहां सन्नाटा पसरा नजर आया तो वहीं 9 बजे के बाद भीड़ बढ़ी। हालांकि कई बूथों पर वोटर लिस्ट में खामियों के चलते सारा दिन इक्का दुक्का ही वोटर वोट डालने आये। बुधवार को महापौर व पार्षद पदो के लिए हुए चुनाव में कहीं भाजपा का कमल का फूल खिला तो कहीं पर मतदाताओं ने समाजवादी की साइकिल दौड़ाई। हालांकि लोगों रूझान के मुताबिक फूल और हाथ में मुकाबला माना जा रहा है। मगर वहीं साइकिल और हाथी की भी टक्कर है। साथ ही झाड़ू को भी मतदाता मिले है।
इस दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय पुलिस बल एवं पीएसी व सिविल पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान सम्पन्न हुआ। कुछेक स्थानों पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिलने पर उसे दुरूस्त कराया गया। महानगर के अलावा ठाकुरद्वारा व बिलारी नगर पालिका परिषद और उमरी कलां, कुन्दरकी, भोजपुर-धर्मपुर, अगवानपुर, पाकबड़ा, कांठ व ढकिया नगर पंचायत के लिए भी मतदान हुआ। कुछेक स्थानों पर छिटपुट विवाद की सूचना मिली जिसे पुलिस ने तुरन्त निपटा दिया। कुल मिलाकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *