शाहजहांपुर में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला उस समय सामने आया जब वहां पर सैन्य अधिकारियों ने अति संवेदनशील सैन्य क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर स्वयं को ब्रिगेडियर बताने वाला एक 21 साल के युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा।यूपी के शाहजहांपुर में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े एक बेहद गंभीर मामले ने प्रशासन और सैन्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। शहर के अति संवेदनशील सैन्य क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर स्वयं को ब्रिगेडियर बताने वाले एक 21 साल के युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया है। शुरुआती पूछताछ में उसकी पहचान आर्यन वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा के रूप में की गई है। युवक शहीद संग्रहालय परिसर में सेना की वर्दी पहनकर घूम रहा था उसी दौरान उसके कंधों पर लगे स्टार और उसकी गतिविधियों को देखकर वहां मौजूद सैन्य अधिकारियों को संदेह हुआ। इसके बाद उस युवक से पूछताछ के दौरान उसकी बातों में विरोधाभास सामने आने पर उसे हिरासत ले लिया गया।शाहजहांपुर में जहां से फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहे व्यक्ति को पकड़ा गया है वह वहां का अति संवेदनशील इलाकों में से एक माना जाता है। यहां पर छावनी परिषद, सैन्य अधिकारियों की कॉलोनियां, जिलाधिकारी आवास और पुलिस अधीक्षक आवास स्थित हैं। ऐसे में सेना की वर्दी पहनकर किसी व्यक्ति का स्वतंत्र रूप से घूमना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरेली स्थित सैन्य इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों को भी सूचना दी गई और इसके साथ ही प्रशासन का खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है जिसमें युवक के पिछले रिकॉर्ड, संपर्कों तथा गतिविधियों की जांच की जा रही है। अभी सेना के अधिकारी इस मामले में किसी तरह की टिप्पणी नहीं कर रहे हैं जिसमें वह सभी तथ्यों की जांच करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।आर्मी क्षेत्र में पकड़े गए फर्जी ब्रिगेडियर के पास से नकली आई कार्ड नकली पिस्तौल और सुना से जुड़े हैं तमाम दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा उस युवक ने अपने घर पर भी ब्रिगेडियर नाम से नेम प्लेट लगा रखी थी। फर्जी ब्रिगेडियर युवक से जब बातचीत की गई तो उसके हाव-भाव सही नहीं लगे इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सेना को दी जिसमें मौके पर पहुंची मिलेट्री पुलिस ने फर्जी ब्रिगेडियर को हिरासत में ले लिया। अभी फिलहाल सेना की इंटेलीजेंस टीम उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है। इसके बाद उस युवक को पुलिस को सौंपा जाएगा।











