निकाय चुनाव में भाजपा कर सकती है सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग : मायावती

1874
Share

लखनऊ, 16 नवम्बर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायवती ने उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग की आशंका जताते हुये कार्यकर्ताओं को चौकन्ना रहने की हिदायत दी है।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज यहां पदाधिकारियों की एक बैठक में सुश्री मायावती ने कहा कि झूठे वादों और जुमलों की बदौलत जनता को बरगला कर राज्य विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निकाय चुनाव में संभावित हार के खतरे से निपटने के लिये सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर सकती है।

उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के सहयोग से भाजपा के ऐसे हथकण्डों को कामयाब नहीं होने देना है।

LEAVE A REPLY