मासूमों को जान से मारने की नीयत! घर के बाहर खड़े बच्चों को कार ने रौंदा
पीड़ित बच्चों के दादा ने आरोप लगाया कि कार चालक ने जानबूझकर ऐसा किया है। कार सवार आरोपी उल्टे बच्चे की गलती बताकर परिजनों को ही गुमराह करने लगे।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां आशियाना इलाके में बच्चों के ऊपर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी गई। सीसीटीवी फुटेज में कार चालक ने घर के बाहर खड़े दो बच्चों पर गाड़ी चढ़ाता हुआ दिखा है। तीसरा बच्चा कार की चपेट में आने से बच गया।तीन दिन तक ICU में रहा
इस हादसे में पांच साल के मासूम शौविक की पसलियां टूट गई हैं। कॉलर बोन में फ्रैक्चर भी हुआ है। तीन दिन तक मासूम आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझता रहा है। वहीं, गाड़ी की चपेट में आने से एक और बच्चा दीवार से टकराकर घायल हो गया है।जान से मारने की नीयत पर चढ़ाई गाड़ी- परिजन
गंभीर हालत में बच्चे को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के दादा हरिद्वार पांडे का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से बच्चों पर गाड़ी चढ़ाई गई है। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर सीएल वर्मा और उसका बेटा अस्पताल तक नहीं पहुंचे। उल्टे बच्चे की गलती बताकर परिजनों को गुमराह करने लगे।आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस की टीम पुलिस में शिकायत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने की टीम लटकाती रही। बच्चों के ऊपर कार चढ़ाए जाने का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। साथ ही लखनऊ पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।











