छत्रपति शिवाजी महाराज की कितनी पत्नियां थीं?

18
Share

छत्रपति शिवाजी महाराज की कितनी पत्नियां थीं? जानकर रह जाएंगे हैरान
छत्रपति शिवाजी महाराज ने 8 शादियां की थीं। 3 अप्रैल, 1680 को गंभीर बीमारी की वजह से छत्रपति शिवाजी का निधन हो गया था। ये महीना उनकी पुण्यतिथि को समर्पित है। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी शिवाजी की वीरता को नमन किया।
नई दिल्ली: छत्रपति शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी। उनके शासनकाल में मराठों ने मुगल साम्राज्य की जड़ें हिला दी थीं। मुगल बादशाह औरंगजेब भी शिवाजी की वीरता की तारीफ करता था। शिवाजी महाराज और उनकी सेना गोरिल्ला युद्ध में माहिर थी, जिससे मुगल सैनिकों में डर का माहौल होता था।
ले- यहां के मुसलमान हिंदू थे
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
‘हर चीज पर विवाद पैदा करने की कोई जरूरत नहीं’, रायगढ़ किले में कुत्ते के स्मारक के मुद्दे पर बोले फडणवीस
इस समय क्यों चर्चा में शिवाजी?
शिवाजी इस समय इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि ये महीना (अप्रैल) उनकी पुण्यतिथि का है। उनकी पुण्यतिथि के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के रायगढ़ किले पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इससे पहले अमित शाह ने कहा, ‘हिन्दवी स्वराज के संस्थापक, महान धर्मध्वज रक्षक, सेवा और शौर्य की प्रतिमूर्ति छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर उनका वंदन करता हूं। छत्रपति शिवाजी महाराज ने देशवासियों के मन में स्वधर्म और स्वसंस्कृति के प्रति गौरव के भाव को मजबूत बनाकर मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित किया। हिन्दवी स्वराज की संकल्पना को साकार बनाने वाले शिवाजी महाराज ने जनसेवा के जो मूल्य स्थापित किए थे, वे चिरस्मरणीय रहेंगे।