भारत को मिली बड़ी सफलता, इस हथियार को बनाकर दिग्गज देशों से की बराबरी; देखें VIDEO
भारत को बड़ी सफलता मिली है। भारत ने पहली बार 30 किलोवॉट की लेजर आधारित हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। इस सफलता के साथ भारत इन दिग्गज देशों की उस विशिष्ट सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने ऐसी लेजर हथियार तकनीक का सफल प्रदर्शन किया है।
30 किलोवॉट की लेजर आधारित हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण
आंध्र प्रदेश: भारत ने पहली बार 30 किलोवॉट की लेजर आधारित हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण कर अपनी रक्षा क्षमता में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस प्रणाली के जरिए भारत ने रविवार को फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट, मिसाइल और स्वार्म ड्रोन को मार गिराने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। इस सफलता के साथ भारत अब अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की उस विशिष्ट सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने ऐसी लेजर हथियार तकनीक का सफल प्रदर्शन कि
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने इस उपलब्धि पर बात करते हुए कहा, “जैसा कि मेरी जानकारी में है, अमेरिका, रूस और चीन ने इस तरह की क्षमता प्रदर्शित की है। इज़राइल भी इस पर काम कर रहा है। मैं कह सकता हूं कि हम दुनिया में चौथे या पांचवे देश हैं, जिन्होंने इस प्रणाली को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया है।”
इसके साथ ही डॉ. समीर वी कामत ने भारत के पहले 5वीं पीढ़ी के स्टेल्थ लड़ाकू विमान, एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “दुनिया में कहीं भी ऐसा कोई प्रोजेक्ट 10 से 15 सालों से कम में पूरा नहीं होता। हमने यह यात्रा 2024 में शुरू की है, जब CCS ने इस परियोजना को मंजूरी दी थी। हमारा लक्ष्य है कि 2035 तक यह विमान तैयार हो जाए।”