Share

“यूपी के बाबा घंटी बजवा रहे और वहां के युवा बिहार आकर नौकरी कर रहे,” तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। दरभंगा में नोनिया समाज महासम्मेलन की सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री जो बाबा हैं वह घंटी बजवा रहे और वहां के युवा बिहार आकर नौकरी कर रहे हैं।
दरभंगा: “जितनी हमारी आबादी, उतनी हमारी भागीदारी” नारों के साथ बिहार के दरभंगा के मेडिकल ग्राउंड में नोनिया, बिन्द, बेलदार अतिपिछड़ा समाज द्वारा नोनिया समाज महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी भाग लिया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने यूपी की योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जो बाबा हैं वह घंटी बजवा रहे और वहां के युवा बिहार आकर नौकरी कर रहे हैं।
नोनिया समाज महासम्मेलन की सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। सिर्फ लड़ाई, दंगा, फसाद कराती है। अब तो यूपी के लोग कहते हैं कि वहां के मुख्यमंत्री जो बाबा हैं, वो सिर्फ घंटी बाजवा रहे हैं। लेकिन नौकरी लेने बिहार ही आना पड़ रहा है। तो समझिए घंटी बजाने से पेट भरने वाला नहीं है। आप सब लोग इनकी अफवाहों पर नहीं रहिए। मंदिर और मस्जिद से पेट नहीं भरता है।बिहार के डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि भगवान की अर्चना, आस्था और मन से होती है। ये सब दिखावटी करते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि असली श्रद्धा मन में होती है। टीका लगाकर, भगवा पहनकर, हो हल्ला करने से नहीं होती है। मन में भगवान हों और समाज में शांति हो। “कोई धर्म नहीं सिखाता है, आपस में बैर करना।” ये गाना तो आपलोग सुने ही होंगे।जाति आधारित गणना पर भी बोले तेजस्वी
इससे पहले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों की शुरू से ही मांग रही है कि जाति आधारित गणना की जाए। हम लोगों ने जाति आधारित गणना और सर्वेक्षण करवाया है और जिसका आंकड़ा जारी किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि सभी जाति में गरीब हैं और सभी लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश की गई।
जब हम नेता विरोधी दल थे तो हमने इस चीज को लेकर प्रस्ताव रखा था और नीतीश कुमार ने महानता दिखाते हुए हमारी बातों को सुना था। 84-85 प्रतिशत पिछड़ा और अति पिछड़ा के जो लोग हैं उनका आकड़ा अब सामने आ गया है। जो साइंटिफिक डेटा मिला है, उसके तहत आप जो पिछड़े हैं उन्हें मुख्य धारा में लाने की कोशिश की जाएगी।बिहार सरकार के कई मंत्री भी रहे मौजूद
दरभंगा में आयोजित इस कार्यक्रम का तेजस्वी यादव के साथ बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित यादव, पिछड़ा वर्ग व अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री अनिता देवी सहित कई नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर नोनिया समाज के द्वारा मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग, माला और चादर से सम्मानित किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *