Share

टमाटर के फायदे चौंका देंगे, डायबिटीज से लेकर कैंसर तक, इन बीमारियों को रखता है दूर
सब्जियों में टमाटर जितना अहम है सेहतमंद रहने के लिए भी टमाटर उतना ही जरूरी है। टमाटर खाने से डायबिटीज और हार्ट की समस्याओं को कम किया जा सकता है। वजन घटाने और त्वचा को सुदंर बनाने में भी टमाटर असरदार काम करता है। जानिए टमाटर के फायदे।
टमाटर के बिना खाने का स्वाद अधूरा लगता है। भारतीय खाने में आपको प्याज-टमाटर का स्वाद जरूर मिलेगा। टमाटर न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य को कई फायदे भी पहुंचाता है। यही वजह है कि टमाटर को सुपर फूड की लिस्ट में शामिल किया गया है। टमाटर खाने से त्वचा चमकदार बनती है। रोज टमाटर खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है। टमाटर खाने से शरीर को कई विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। जानिए टमाटर के फायदे क्या हैं?
टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व
अगर आप 100 ग्राम टमाटर खाते हैं तो इससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है क्योंकि टमाटर में 94.52 ग्राम पानी होता है। 100 ग्राम टमाटर में 1.2 ग्राम फाइबर, 10 मिलीग्राम कैल्शियम, 0.27 मिलीग्राम आयरन, 11 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 24 मिलीग्राम, फास्फोरस, 237 मिलीग्राम, पोटेशियम, 5 मिलीग्राम सोडियम, 13.7 मिलीग्राम विटामिन सी, 15 माइक्रोग्राम फोलेट, 499 माइक्रोग्राम बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के पाया जाता है।
टमाटर खाने के फायदे
कैंसर के खतरे को कम करता है- पके हुए टमाटर में लाइकोपीन होता है जो एक कैरोटीनॉयड है। ये कैंसर के खिलाफ कीमो प्रिवेंटिव की तरह काम करता है। लाइकोपीन में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक तत्व होते हैं जो कैंसर को बढ़ने से रोकने में भी मदद करते हैं। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि टमाटर खाने के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
डायबिटीज में फायदेमंद- टमाटर खाना डायबिटीज के मरीज के लिए फायदेमंद हो सकता है। टमाटर में नारिंगिन कंपाउंड होता है जो एंटीडायबिटिक के रूप में काम करता है। इससे ब्लड ग्लूकोज को कम किया जा सकता है। मधुमेह के रोगियों को टमाटर का जूस पीने की सलाह दी जाती है। जिससे शरीर को लाइकोपीन, बीटा-कैरोटीन, पोटेशियम, विटामिन-सी, फ्लेवोनॉइड, फोलेट और विटामिन-ई जैसे विटामिन मिलते हैं।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखें- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में लोगों को टमाटर जरूर खाने चाहिए। टमाटर में पोटेशियम होता है जो बीपी को कंट्रोल करता है। इसमें लाइकोपीन, बीटा कैरोटीन और विटामिन-ई भरपूर होता है। टमाटर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। टमाटर खाने से रक्तचाप को कम किया जा सकता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद- टमाटर स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। टमाटर को आप चेहरे पर लगा भी सकते हैं। इससे दाग-धब्बे और झाईं दूर हो जाती है। टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन स्किन को UV रेस से बचाता है। सनबर्न होने पर टमाटर खाना चाहिए। टमाटर स्किन के लिए नेचुरल ब्लीच और क्लींजर के तौर पर भी काम करता है। इससे स्किन साफ और ग्लोइंग बनती है।
वजन कम करने में मददगार- टमाटर खाने से मोटापा भी कम हो सकता है। टमाटर में फाइबर और पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे वजन और चर्बी को कम किया जा सकता है। टमाटर खाने से पेट और पाचन मजबूत बनता है। वेट कंट्रोल में टमाटर काफी मददगार साबित होता है। आप रोजाना टमाटर का जूस या सूप भी पी सकते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *