Share

प्रयागराज में बस कंडक्टर पर हमला करने वाले लारेब हाशमी की ज्यूडिशियल कस्टडी मंजूर, सामने आई कुंडली
यूपी के प्रयागराज में बस कंडक्टर पर हमला करने वाले बीटेक छात्र लारेब हाशमी के बारे में कई चौंकाने वाली बातें पता लगी हैं। वह पाकिस्तानी मौलाना खादिम हुसैन रिजवी से प्रभावित है और काफी गुस्सैल किस्म का है।
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में बस कंडक्टर पर हमला करने वाले बीटेक छात्र की 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी (जेल) मंजूर हो गई है। गौरतलब है कि बीटेक छात्र लारेब हाशमी ने इलेक्ट्रिक सिटी बस के कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला किया था। एसीजेएम कोर्ट ने आरोपी की ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड मंजूर की है। हालांकि आरोपी के घायल होने की वजह से उसे जेल नहीं भेजा गया है। एसआरएन अस्पताल में पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि चापड़ बरामदगी के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में लारेब हाशमी के पैर में गोली लगी है। हालत में सुधार होने पर पुलिस अदालत में अर्जी दाखिल कर पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग करेगी।
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा द्वारा एक एसीपी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी के परिजनों से पूछताछ की है। आरोपी छात्र के पिता मोहम्मद यूनुस पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। दो भाईयों और एक बहन में वह दूसरे नंबर पर था।
आरोपी की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और वह ससुराल में रहती है। परिवार में भी आरोपी लारेब हाशमी काफी गुस्सैल किस्म का था। एटीएस ने कल उसके घर पहुंचकर उसके कमरे की तलाशी ली थी। इस दौरान उसकी किताबों की भी जांच की गई। पाकिस्तानी मौलाना की तकरीर सुनता था लारेब
आरोपी लारेब की किताबों की जांच पड़ताल में सामने आया है कि वह पाकिस्तानी मौलाना की तकरीर सुनता था। जिहादी साहित्य को लेकर भी एटीएस जांच पड़ताल कर रही है। लारेब के मोबाइल और कॉल डिटेल से भी और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। बता दें कि शुक्रवार को सिटी बस के कंडक्टर पर लारेब हाशमी ने चापड़ से जानलेवा हमला किया था।पाकिस्तानी मौलाना खादिम हुसैन रिजवी से प्रभावित है आरोपी लारेब
सूत्रों का कहना है कि आरोपी लारेब हाशमी पाकिस्तानी मौलाना खादिम हुसैन रिजवी से प्रभावित है। पाकिस्तानी मौलाना खादिम हुसैन रिजवी हिंदुओं और भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है। उसके कई नफरत फैलाने वाले वीडियो सामने आ चुके हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *